Headline



इस खिलाड़ी को लगातार दूसरे साल किसी टीम ने नहीं खरीदा

Medhaj News 23 Dec 19 , 06:01:39 Sports

भारतीय बल्लेबाज (Indian Batsman) मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के लिए कोलकाता में हुई नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा | ये लगातार दूसरा साल है जब मनोज तिवारी पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई | मनोज तिवारी का बेस प्राइस महज 50 लाख रुपये था, लेकिन नीलामी के दौरान उनकी सेवाएं लेने के लिए आठों फ्रेंचाइजियों में से किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई | बावजूद इसके 34 साल का ये खिलाड़ी आईपीएल 2020 की नीलामी में न बिके जाने से निराश नजर नहीं आ रहा है | मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने सोशल मीडिया पर अपना एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे आईपीएल नीलामी (IPL Auction) में न बिके जाने का जश्न मनाते दिख रहे हैं | दरअसल, मनोज तिवारी ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें वह एक रेस्तरां में कुछ पीते हुए नजर आ रहे हैं | इसके कैप्‍शन में मनोज तिवारी ने लिखा है - जिंदगी सिर्फ जी नहीं जानी चाहिए, इसका जश्न मनाना चाहिए | इसीलिए मैं आईपीएल 2020 के लिए हुई नीलामी का जश्न मना रहा हूं | दिलचस्प बात ये है कि टीम इंडिया (Team India) के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक (Murli Kartik) ने भी मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के न बिकने पर हैरानी जताई थी |





उन्होंने लिखा था - मैं ज्यादा ट्वीट नहीं करता हूं, लेकिन ये समझ पाने में नाकाम हूं कि मनोज तिवारी जैसा खिलाड़ी आईपीएल नीलामी में किसी टीम ने क्यों नहीं खरीदा | वे ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी फ्रेंचाइजी के लिए सबकुछ झोंक देते हैं | ऐसे जिन अन्य खिलाड़ियों के नाम दिमाग में आते हैं, उनमें एस. बद्रीना‌थ और प्रज्ञान ओझा हैं | मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में 98 मैच खेले हैं | इस दौरान वह दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम का हिस्सा रह चुके हैं | इन 98 मुकाबलों में मनोज तिवारी के बल्ले से 1695 रन निकले हैं | इस दौरान दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का औसत 28.72 और स्ट्राइक रेट 116.97 का रहा | आईपीएल 2020 के लिए हुई नीलामी में इस बार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) सबसे महंगे बिके | उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन