भारत और वेस्टइंडीज के बीच 15वां टी20 मैच कल
भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को जब पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ उतरेगी तो उसके निशाने पर सिर्फ जीत होगी | भारतीय टीम विंडीज के खिलाफ (India vs West Indies) दो साल से एक भी मैच नहीं हारी है | उसने कैरेबियाई टीम के खिलाफ दो साल में दो बार क्लीन स्वीप किया है | विराट ब्रिगेड अपने रुतबे को कायम रखते हुए क्लीन स्वीप की हैट्रिक बनाना चाहेगी | भारतीय टीम (Team India) ने वेस्टइंडीज को 2018 में अपने घर में 3-0 से हराया था | इसके बाद उसने इसी साल वेस्टइंडीज को उसी के घर में 3-0 से हराया | भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच हैदराबाद (Hyderabad T20) में होना है |
यह दोनों टीमों के बीच 15वां टी20 मैच होगा | भारत ने इनमें से आठ मैच जीते हैं | विंडीज को पांच मैचों में जीत मिली है् एक मैच रद्द हो गया था | भारत ने पिछले दो साल में विंडीज को लगातार छह मैचों में हराया है | वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) ही टीम के कप्तान होंगे | वेस्टइंडीज की कमान कीरोन पोलार्ड संभाल रहे हैं | वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबलों के दौरान कई टी20 रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों के निशाने पर होंगे | विराट कोहली चाहेंगे कि वे रोहित शर्मा से सबसे अधिक रनों के मामले में आगे निकल जाएं | रोहित शर्मा की कोशिश इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने की होगी | वहीं, ऋषभ पंत के निशाने पर एमएस धोनी का विंडीज के खिलाफ सबसे अधिक शिकार का रिकॉर्ड होगा. दोनों टीमें इस प्रकार हैं |


























