Headline


पीएम मोदी को UAE का सर्वोच्च सम्मान, साथ ही लॉन्च किया रुपे कार्ड

Medhaj News 24 Aug 19,23:50:19 World

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यं ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया। बीते चार सालों में यह तीसरा मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी यूएई के दौरे पर हैं। खाड़ी देशों में दुबई को सबसे बड़ा बिजनेस हब माना जाता है। यहां बड़ी तादात में भारतीय पर्यटक भी पहुंचते हैं। यही कारण है कि बीते कुछ वर्षों में दोनों देशों ने बिजनेस बढ़ाने को लेकर लगातार बातचीत की है। मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से नवाजे जाने की घोषणा इस साल अप्रैल में हुई थी। भारत में यूएई के राजदूत अहमद अल बन्ना कश्मीर मुद्दे को भारत का आंतरिक मामला बता चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि यूएई को मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले में कुछ भी गलत नहीं लगा है।दूसरी तरफ पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मामले पर दुनियाभर में भारत के खिलाफ माहौल बनाने में जुटा हुआ है। हालांकि अभी तक इस मामले में उसे चीन को छोड़कर किसी का साथ नहीं मिला है। ऐसे में एक इस्लामिक राष्ट्र का मोदी को सम्मानित करना इस पक्ष को और कमजोर करेगा।





मोदी ने शनिवार को रूपे कार्ड भी जारी कर दिया। उन्होंने यहां व्यापारी वर्ग से मुलाकात की और उनसे भारत में निवेश करने का आग्रह किया।यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने अमीरात पैलेस में रूपे कार्ड के लॉन्च के दौरान कहा कि मध्य पूर्व में संयुक्त अरब अमीरात पहला ऐसा देश है, जहां रूपे कार्ड की शुरुआत की गई। यूएई में अगले हफ्ते से प्रमुख दुकानों या मॉलों में इसे स्वीकार किया जाएगा।मोदी ने अपने रूपे कार्ड का उपयोग कर लॉन्च के दौरान यहां लगाए गए एक दुकान छप्पन भोग से लड्डू खरीदे। छप्पन भोग के मालिक और प्रबंध निदेशक विनय वर्मा ने खलीज टाइम्स को बताया कि कार्ड का उपयोग कर उन्होंने एक किलोग्राम मोतीचूर के लड्डू खरीदे।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl