पाकिस्तान आज बैलेस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण करेगा
पाकिस्तान गुरुवार को बैलेस्टिक मिसाइल गजनवी (Ghaznavi) का परीक्षण करने जा रहा है | इसकी रेंज 300 किलोमीटर बताई जा रही है | हालांकि, इसका इस्तेमाल हवाई नहीं, बल्कि सतह से सतह के लिए होगा | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक हफ्ते पहले न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में परमाणु टकराव (Nuclear Confrontation) के संकेत दिए थे | इसके बाद 26 अगस्त को न्यूज़ चैनलों में उन्होंने इस बयान को दोहराया था | New York Times की खबर के मुताबिक, ये माना जा रहा है कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे (Kashmir Issue) का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के लिए यह कदम उठाने जा रहा है | इस हरकत से पाकिस्तान दोनों देशों के बीच युद्ध का माहौल बनाकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान कश्मीर पर केंद्रित करना चाहता है |
पाकिस्तान के पास हैं ये बैलिस्टिक मिसाइलें
युद्धक्षेत्र दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल:-
नस्र- नस्र या हत्फ-9 (Nasr या Hatf 9) पाकिस्तान के राष्ट्रीय विकास परिसर (एनडीसी) द्वारा विकसित एक ठोस ईंधन सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली है. इसकी रेज 60 किमी है |
हत्फ-1- हत्फ-1 (Hatf-I) एक सामरिक और सबसोनिक अनिर्देशित युद्धक्षेत्र दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है | इसे 1980 के दशक में अंतरिक्ष अनुसंधान आयोग और कहूटा अनुसंधान प्रयोगशाला (केआरएल) द्वारा विकसित किया गया था |
कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल:-
गजनवी-गजनवी या हत्फ-3 (Ghaznavi या Hatf-3) एक हाइपरसोनिक और सतह से सतह के लिए कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है | गजनवी मिसाइल नेशनल डिफेंस परिसर द्वारा विकसित की गई है. इसकी मारक क्षमता 290 किमी है |
अब्दाली-1- अब्दाली-1 या हत्फ-2 (Abdali-I या Hatf-2) एक सुपरसोनिक और सामरिक सतह से सतह के लिए कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है | अब्दाली-1 मिसाइल अंतरिक्ष अनुसंधान आयोग द्वारा विकसित की गई है. इसकी मारक क्षमता 290 किमी है |
गौरी-1- गौरी-1 या हत्फ-5 (Ghauri-1 या Hatf-5) एक पाकिस्तानी सतह से सतह मध्यम दूरी की निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है | यह वर्तमान में पाकिस्तान के सेना सामरिक बल कमान में कार्यरत है. इसकी मारक क्षमता 1500 किमी है |
शाहीन-1- शाहीन-1 या हत्फ-4 (Shaheen-I या Hatf-4) एक भूमि आधारित सुपरसोनिक और कम-से-माध्यमिक दूरी की सतह से सतह निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है |
मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल:-
गौरी-2 - गौरी-2 या हत्फ-5ए (Ghauri-II या Hatf-Vए) एक पाकिस्तानी सतह से सतह मध्यम दूरी की निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है | गौरी-2 मिसाइल खान रिसर्च लैबोरेटरीज द्वारा विकसित की गयी है। यह एक एकल चरण तरल ईंधन मिसाइल प्रणाली है |
शाहीन-2 - शाहीन-2 या हत्फ-6 (Shaheen-2 या Hatf-6) एक भूमि आधारित सुपरसोनिक और कम-से-माध्यमिक दूरी की सतह से सतह निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है |
शाहीन-3 - शाहीन-3 (Shaheen-3) एक भूमि आधारित सुपरसोनिक और कम-से-माध्यमिक दूरी की सतह से सतह निर्देशित बैलिस्टिक मिसाइल है | शाहीन-3 का पहला परीक्षण 9 मार्च 2015 को किया गया |
कैसी है भारत की परमाणु ताकत
भारत के पास तीनों मोर्चों से परमाणु हमला लड़ने की क्षमता है यानी भारत जमीन, आसमान और समुद्र तीनों में परमाणु युद्ध लड़ने में सक्षम है | 2018 में भारत की परमाणु शक्ति संपन्न पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत भी सेना में शामिल हो गई है | भारत की जमीन से मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 की रेंज 3000 किमी है |



