थिंक टैंक लिरनेशिया: 69 फीसदी पाकिस्तानी नहीं जानते, इंटरनेट क्या है
पाकिस्तान के न्यूज पेपर डॉन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, थिंक टैंक लिरनेशिया द्वारा किए गए इस सर्वे में पाकिस्तान के 2,000 परिवारों को शामिल किया गया, जिससे पता चला कि 15-65 आयु वर्ग की आबादी में केवल 30 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्हें इंटरनेट के बारे में जानकारी है।लिरनेशिया का दावा है कि सैम्पलिंग पद्धति को 15 से 65 आयु वर्ग की 98 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया था। 2017 में अक्टूबर से दिसंबर के बीच किए गए इस सर्वे से यह जानने में मदद मिली कि कितने यूजर्स आईसीटी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं और कितने नहीं।
LirenAsia ने इस सर्वे में 18 देशों के 38 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया था। इस सर्वे में सिर्फ 15-65 की उम्र के लोगों को शामिल किया गया था। रिसर्च फर्म के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर 2017 के बीच किए गए इस सर्वे में भारत के 5 हजार और पाकिस्तान-बांग्लादेश के 2 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया था।इस सर्वे में शामिल 78% भारतीय स्मार्टफोन, 14% फीचर फोन और सिर्फ 5% बेसिक फोन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं पाकिस्तान में 65% स्मार्टफोन यूजर्स, 22% फीचर फोन यूजर्स और 12% बेसिक फोन यूजर्स हैं। जबकि बांग्लादेश में 64% लोग स्मार्टफोन, 5% फीचर फोन और 1% आबादी बेसिक फोन का इस्तेमाल करते हैं।
लंदन के स्वामीनारायण मंदिर से तीन मूर्तियां चोरी
पूरी दुनिया में इंटरनेट छाया हुआ है, वहीं एक देश ऐसा भी है जहां ज्यादातर लोग इससे अनजान हैं। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की जहां 15 से 65 वर्ष की उम्र के 70 फीसदी लोग नहीं जानते कि आखिर इंटरनेट होता क्या है। इन्फर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नॉलजी (आईसीटी) के सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है।



