पाकिस्तान पर मखियों का हमला बीमारियों ने पसारे पैर
पाकिस्तान मक्खियों के आतंक से परेशान है। नौबत तो ये आ गई है कि सिंध प्रांत के लोग मक्खियों के खात्मे के लिए दुआ कर रहे हैं। इस हालात के बाद पाकिस्तान की गीदड़ भभकी एक तरह का मजाक लग रही है। कश्मीर पर आये दिन बयान जारी करने वाले इमरान अपने ही घर में मखियों से परेशान है। अखबार 'जंग' की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि विधायक नुसरत सहर अब्बासी ने कहा कि जिस तरह सरकार की तरफ से बयान दिया गया कि बारिश आती है तो पानी आता ही है, ऐसे ही यह बयान भी दिया जाए कि जब बारिश आती है तो मक्खियां भी आती हैं।
कराची से कश्मोर तक, राज्य में हर जगह मक्खियों ने जीना मुहाल कर दिया है। इनके खात्मे के लिए विधानसभा अध्यक्ष दुआ कराएं। जबकि, विधायक खुर्रम शेर जमान ने कहा कि ईद उल अजहा में जानवरों की कुर्बानी और बारिश के बाद कराची में हालात बदतर हो गए हैं, बीमारियां बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री बताएं कि वह इनसे निपटने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं। सरकार की तरफ से बताया गया कि सूबे में फॉगिंग शुरू करा दी गई है। पाकिस्तान खुद अपने घर को सम्हाल पाने में विफल हो रहा है। उसके हालात बद से बदत्तर हो चले है ऐसे में यह समझना ठीक होगा की भारत के खिलाफ जो भी वह बोलता है उसमे कोई सच्चाई नहीं है। यह सिर्फ उसकी गीदड़ भभकी ही कहलाएगी।



