इमरान खान ने कहा-‘नहीं है देश को चलाने के लिए पैसे’
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के नाम संबोधन में कहा है कि पिछले 10 साल में पाकिस्तान का कर्ज़ 6000 अरब पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर 30 हज़ार अरब पाकिस्तानी रुपए तक पहुंच गया है | इससे देश के पास अमेरिकी डॉलर की कमी हो गई | हमारे पास इतने डॉलर नहीं बचे कि हम अपने कर्ज़ों की किस्त चुका सकें | हम डर में रहे हैं कि कहीं पाकिस्तान डिफॉल्टर ना हो जाए | अगर ऐसा होता हैं तो देश के बुरे हालात हो जाते | मतलब साफ है कि बोरियों में रुपए भरकर ले जाते तो कुछ रोटियां मिलतीं | हमारा हाल भी वेनेज़ुएला वाला हो जाता | जब से सरकार में आया हूं तब से इसी दबाव में रहा | शुक्र है कि हमारे दोस्त मुल्क यूएई, सऊदी अरब और चीन से मदद मिली |
पाकिस्तान में मंगलवार को बजट पेश किया गया | मंगलवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में वित्त मंत्री हामद अज़हर ने इमरान ख़ान सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया | पूरे बजट में इनकम और सेल्स टैक्स बढ़ाने पर ज़ोर है | पाकिस्तान में एक जुलाई से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष में इनकम टैक्स भरने वालों पर बड़ा असर होगा | पाकिस्तानी सरकार ने इनकम टैक्स की अधिकतम दर 25 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी कर दी है | इसके साथ ही मासिक आय के ब्रैकेट को भी पहले से कम कर दिया गया है | इमरान ख़ान सरकार का लक्ष्य है कि नए वित्तीय वर्ष में केवल आय कर से 258 अरब रुपए जुटाया जा सके | आपको बता दें कि पाकिस्तान का नया वित्त वर्ष 1 जुलाई 2019 से शुरू होगा |



