टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मां बनने के बाद कोर्ट में की शानदार वापसी
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने मां बनने के बाद टेनिस कोर्ट में शानदार वापसी की है | उन्होंने जीत का सिलसिला कायम रखते हुए होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट (Hobart International Tournament) के सेमीफाइनल में जगह बना ली है | सानिया मिर्जा दो साल के बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी कर रही हैं | वे शुरुआत में चोटिल होने के कारण खेल नहीं सकी थी | फिर अक्टूबर 2018 में मां बनने के कारण टेनिस से ब्रेक ले लिया था | सानिया मिर्जा होबार्ट इंटरनेशनल (Hobart International) के महिला डबल्स यूक्रेन की नादिया किचेनोक (Nadia Kichenok) के साथ जोड़ी बनाकर उतरी हैं |
सानिया-नादिया की जोड़ी को टूर्नामेंट में पांचवीं सीडिंग दी गई है | सानिया मिर्जा और नादिया किचेनोक ने क्वार्टर फाइनल में वानिया किंग और किस्टीना मैक्हेल की अमेरिकी जोड़ी को हराया | सानिया-नादिया ने यह मुकाबला 6-2, 4-6, (10-4) से जीता | उन्हें यह मुकाबला जीतने के लिए एक घंटे 24 मिनट लगे | सानिया-नादिया का सेमीफाइनल में स्लोवेनिया की तमारा जिदानेस्क और चेक रिपब्लिक की मैरी बुजकोवा से मुकाबला होगा | सानिया और नादिया की जोड़ी ने इससे पहले सानिया-नादिया ने इससे पहले जॉर्जिया की ओकसाना के. और जापान की मियू काटो को 2-6, 7-6 (3), 10-3 से हराया था |

