न्यूजीलैंड के सामने टीम इंडिया पस्त
हैमिल्टन में तीसरे एवं निर्णायक टी20 मुकाबले में स्लॉग ओवरों में दिनेश कार्तिक (नाबाद 33 रन, 16 गेंद, 4 छक्के) और क्रुणाल पंड्या (नाबाद 26 रन, 13 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) की बेहतरीन बल्लेबाजी और इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 28 गेंदों पर नाबाद 63 रन की साझेदारी भारत को जीत के मुहाने पर पहुंचाने के बावजूद उसे जीत से नहीं नवाज सके | टीम इंडिया इस मुकाबले में जीते से सिर्फ 5 रन दूर रह गई | और चार रन से हार के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की इस सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया |
अब जब टीम इंडिया 213 रनों के टारेगट का पीछा कर रही थी, तो भारत को न्यूजीलैंड जैसी ही आतिशी शुरुआत की जरूरत थी | लेफ्टआर्म स्पिनर मिशेल सैंटनर पहला ही ओवर लेकर आए, तो धवन ने उन्हें चौका जड़कर तेवर दिखाए, लेकिन पांचवीं गेंद पर ही उन्होंने धवन के तेवरों पर ब्रेक लगा दिया | इसी के साथ ही करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की आतिशी शुरुआत की उम्मीदें भी हवा-हवाई हो गईं | न्यूजीलैंड को इस बेहतरीन स्कोर तक पहुंचाने में सेईफर्ट (43) , बहुत ही आतिशी पारी खेलने वाले कोलिन मुनरो (76) और ग्रैंडहोम (30) का योगदान रहा | इन बल्लेबाजों की कोशिश से न्यूजीलैंड कोटे के 20 ओवरों में 4 विकेट पर 212 रन बनाने में कामयाब रहा | भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो और भुवनेश्वर व खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिया |
























