T-20 मैं टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी

medhaj news 8 Feb 19 , 06:01:39 Sports

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच 80 रन से गंवाने के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे मुकाबले 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा और निर्णयाक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। पहले मैच में करारी शिकस्त झेलने वाली भारतीय टीम यह मुकाबला हार हाल में जीतना चाहेगी। न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य दिया है। मेजबान टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 158 रन बनाए।





भारत की तरफ से शिखर धवन और कप्तान रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी जवाब देने उतरी है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 2 ओवर में बिना कोई नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन कोलिन डी ग्रांडहोम (50) ने बनाए। उन्होंने 28 गेंदों की ताबड़तोड़ पारी में 1 चौका और 4 छक्के लगाए। भारत की ओर से क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी की। क्रुणाल ने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा खलील अहमद ने 4 ओवर में 27 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट हासिल किया। न्यूजीलैंड का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है