दुनिया का अनोखा चर्च जो बना है जूते के आकार का

medhaj news 31 Mar 18,23:59:25 Special Story

ताइवान के एक शहर में बना कांच के जूते के आकार का यह खूबसूरत चर्च महिलाओं के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है, जिसकी सुंदरता को देख महिलाएं इसकी ओर खींची चली आ रहीं हैं। पुरानी कहानियों में आपने सिंड्रेला के शू के बारे में तो जाना ही होगा, जिसमे राजकुमारी के पैर का एक जूता कहीं गिर जाता है और वह राजकुमार के हाथ लग जाता है। इसके बाद राजकुमार शर्त रखता है कि जिसके पैर में यह जूता आ जायेगा उसी लड़की से ही वह शादी करेगा।





इसी कहानी से प्रेरित होकर धातु और नीले कांच से एक चर्च तैयार किया गया है। जो एक ऊंची एड़ी के जूते के आकार का हैं। यह चर्च 5 फीट लंबा और 36फीट चौड़ा है। इस चर्च को पूरा बनाने में करीब 320 ग्लास के टुकड़े का उपयोग किया गया है। इस चर्च को बाहर से ही नहीं अंदर से भी पूरी तरह से निखारा गया है। इस चर्च पर नव जोड़ों के बैठने के लिए कुर्सियां, बिस्किट्स केक और ताश के पत्तों का पूरा इंतज़ाम किया गया है। इसकी खूबसूरती को देख लोग इस चर्च को बनाने वाले कलाकार को याद करते है, जिसकी कलाकारी काबिले तारीफ है।





यह आज के समय का सबसे सुंदर और सबसे खास चर्च के नाम से जाना जानें लगा है। बताया जाता है कि इस चर्च को बनाने का प्रमुख उद्देश्य यहां कि महिलाओं के हर सपने को पूरा करना था और इन्हीं सपनों को पूरा करने के लिए यहां की सरकार ने इस अद्भुत चर्च का निर्माण करवाया। लोग जहां पर आकर न सिर्फ प्रार्थना करेंगे बल्कि लड़कियां यहां पर पहुंचकर अपने सपने के राजकुमार के साथ शादी भी करेंगी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ