फैंस ने नाचकर किया अपने हीरो का स्वागत
13 जून यानी कल सभी सोशल मीडिया प्लेटफाम पर आग सी लग लगा दी गई थी जब 'साहो' का टीजर रिलीज हुआ | प्रभाय का यह अंदाज सामने आते ही देश भर में वायरल हो गया | हर जगह लोग स्पाइन-चिलिंग स्टंट सीक्वेंस के बारे में बात करते नजर आए | लेकिन कुछ फैंस ने तो नाचकर अपने हीरो का स्वागत किया | रिलीज के साथ ही, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सिनेमाघरों में 'साहो' का टीजर दिखाया गया, यह सरप्राइज सामने आते ही लोग सिनेमा स्क्रीन के सामने फुलऑन क्रेजी होकर नाचने लगे |

वीडियो देखकर श्रद्धा कपूर से भी कंट्रोल नहीं हुआ और उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर कर दिया | गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर और फिल्म की टीम ने हिंदी के अलावा तीन और भाषाओं में रिलीज किया गया है | इस फिल्म से श्रद्धा तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं | फिल्म को सुजीत ने डायरेक्ट किया है | प्रभास की मुख्य भूमिका वाली, स्पाई-थ्रिलर में नील नितिन मुकेश, अरुण विजय, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, लाल और चंकी पांडे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं | फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशन के वामसी, प्रमोद और विक्रम कर रहे हैं | फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है |
























