Kumbh 2019

कुंभ के लिए मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को भी न्यौता

Medhaj News 5 Jan 19,13:38:58 Kumbh

उत्तर प्रदेश के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रयागराज में 15 जनवरी से आयोजित होने जा रहा कुंभ मेला दिव्य और भव्य होगा। उन्होंने बतााय कि केंद्र सरकार ने दुनिया के लगभग सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ ही देश के सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को कुंभ में आने का न्यौता भेजा है।





दिनांक 4 जनवरी 2019 को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को कुंभ मेले के लिए आमंत्रित करते हुए माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी





प्रदेश के श्रम,सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल वी.पी.सिंह बडनोर से भेंट करके उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से प्रयागराज में आयोजित ‘कुम्भ-2019’ में आने के लिए आमंत्रण पत्र दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल महोदय को अंगवस्त्र, कुम्भ का लोगो तथा कुम्भ से सम्बन्धित साहित्य भी भेंट किया।





2019 के कुंभ मेले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। उसके लिहाज से यह कुंभ मेला इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।'


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"