कुंभ में आकर्षण का केंद्र बना नयति आरोग्य मंदिर, डाॅक्टर कर रहे बीमारी की नि:शुल्क जांच
कुंभ मेले में नयति हैल्थकेयर, टाटा मेमोरियल हाॅस्पिटल, बायोकाॅन राज्य सरकार के साथ नयति आरोग्य मंदिर आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। इसमें कैंसर की आसानी से जांच के लिए बेहतरीन एवं विश्वस्तरीय उपकरण एवं तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग के अलावा विशेषज्ञ डाक्टर तंबाकू से होने वाले गंभीर परिणामों के बारे में भी श्रद्धालुओं को जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
किसी भी प्रकार का कैंसर रोगी पाए जाने पर मरीज को तत्काल कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल भेजा जा रहा है और गंभीर स्थिति में पहुंच चुके कैंसर के मरीजों को नयति मेडिसिटी मथुरा स्थित कैंसर सेंटर तक पहुंचाया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में तम्बाकू की खपत काफी कम हुई है | इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में मुंह के कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। हम कुंभ में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर की स्थापना करके तंबाकू मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे किसी भी कार्यक्रम का समर्थन करते हैं



