Headline

Kumbh 2019

प्रयागराज में कर्मचारियों ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड

Medhaj News 2 Mar 19,21:00:22 Kumbh

प्रयागराज के कुंभ मेले में लगतार तीसरे दिन भी वर्ल्ड रिकार्ड बना | मेले में एक साथ दस हजार से ज़्यादा सफाई कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर पांच जगहों पर सफाई की | एक साथ दस हजार से ज़्यादा कर्मचारियों ने जब कुंभ में सफाई का काम शुरू किया तो यह वर्ल्ड रिकार्ड बन गया | इस अनूठे कीर्तिमान को कुछ ही देर में गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह मिल गई | वर्ल्ड रिकार्ड कायम करने के लिए संगम पर हुए सफाई अभियान की शुरुआत यूपी की योगी सरकार के प्रवक्ता और सूबे के हेल्थ मिनिस्टर सिद्धार्थनाथ सिंह ने कराई |





इस मौके पर उन्होंने भी सफाई कर्मचारियों के साथ तीन मिनट तक झाड़ू लगाकर सफाई की | वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए कर्मचारियों को सिर्फ तीन मिनट तक ही झाड़ू लगानी थी, लेकिन कुंभ में साफ़ -सफाई का यह काम कई घंटों तक चलता रहा | सफाई कर्मचारियों ने अभियान के दौरान हाथ में झाड़ू लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • पुरुष भी भावपूर्ण होता है

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की