Kumbh 2019

सीएम योगी लगातार दौरों से अखाड़ा परिषद नाराज

Medhajnews 10 Jan 19,23:00:46 Kumbh

सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर कुंभ मेले के इंतजाम देखने के लिए प्रयागराज गए | इस बीच खबर है कि अखाड़ा परिषद सीएम के लगातार हो रहे दौरों से नाराज है | अखाड़ा परिषद के मुताबिक बार बार सीएम के यहां आने से प्रशासन संतों का ध्यान नहीं रख पा रहा है | अखाड़ा परिषद ने ये भी आरोप लगाया है इस बार कुंभ में उनको पानी और शौचालय जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है |





अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने सीएम के लगातार हो रहे दौरों पर नाराजगी जाहिर की. महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि सीएम के बार बार कुम्भ दौरे से तैयारियों पर असर पड़ रहा है. मेला प्रशासन के अधिकारी सीएम की तैयारियों में व्यस्त रहते हैं | जिससे मेले की तैयारियों पर असर पड़ता है |अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी बदइंतजामी को लेकर भी प्रशासन को दो टूक जवाब दिया है | महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा अखाड़े की परम्परा के मुताबिक संगम पर शाही स्नान करेंगे बता दें कि मेला प्रशासन ने सेक्टर 17 में शाही स्नान करने का प्रस्ताव रखा था |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"

    • ख़ामोशी