Headline


सेक्शुअल हैरसमेंट मामले में नाना पाटेकर को क्लीनचिट

Medhaj News 13 Jun 19,21:24:59 Entertainment

तनुश्री दत्ता द्वारा सीनियर ऐक्टर नाना पाटेकर पर लगाए गए सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोपों पर पुलिस ने क्लीनचिट दी है। हालांकि अब यह खबर आ रही है कि पुलिस ने इस सेक्शुअल हैरसमेंट केस में पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट तैयार कर ली है। पुलिस ने इस केस में अपनी जांच पूरी कर ली है जिसमें कहा गया है कि नाना के ऊपर प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है और तनुश्री के आरोपों के संबंध में नाना के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं मिले हैं। हालांकि तनुश्री के वकील नितिन सतपुते ने चैनल से कहा है कि उन्हें अभी तक पुलिस से कोई ऑफिशल जानकारी नहीं मिली है और वह इस क्लोजर रिपोर्ट का कोर्ट में विरोध करेंगे।





पिछले साल तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर साल 2009 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि नाना गाने में जानबूझकर इंटिमेट स्टेप्स डलवाना चाहते थे। इसके बाद तनुश्री ने इस गाने की शूटिंग करने से इनकार कर दिया था और इसके बाद इस गाने को राखी सावंत पर शूट किया गया था। तनुश्री दत्ता के इन आरोपों के बाद अन्य कई महिलाओं ने बॉलिवुड के कई ऐक्टर्स, डायरेक्टर और प्रड्यूसर्स पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए थे। इन लोगों में आलोक नाथ, साजिद खान, विकास बहल, सुभाष घई जैसी सिलेब्रिटीज शामिल थे।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl