जसलीन ने बताया की कौन होगा BIG बॉस -12 का विनर
बिग बॉस 13वें हफ्ते में पहुंच चुका है | बढ़ते दिनों के साथ शो रोमांचक हो रहा है | जसलीन मथारू और मेघा धाड़े बेघर हुईं | शो से आउट होने की वजह से दोनों काफी निराश हैं | उनका मानना है कि सोमी खान और रोहित सुचांती को उनकी जगह जाना चाहिए था | मेघा और जसलीन ने इंटरव्यू में बताया कि उनके हिसाब से कौन बिग बॉस 12 का विनर बनना चाहिए | इत्तेफाक की बात ये है कि दोनों ने एक ही शख्स का नाम लिया |
जसलीन और मेघा का मानना है कि बिग बॉस 12 की ट्रॉफी श्रीसंत को जीतनी चाहिए | जसलीन ने कहा- 'मुझे लगता है श्रीसंत ही बिग बॉस का खिताब जीतेंगे | उन्हें ही जीतना चाहिए | उनकी जर्नी शानदार रही है | श्रीसंत ने खुद को घर में बहुत संभाला है | सुरभि की जली-कटी बातें सुनने के बाद भी उन्होंने काफी संयम रखा | श्रीसंत ने घर में अपनी पर्सनैलिटी के सारे शेड्स दिखाए हैं |
हीरा कारोबारी की हत्या में गोपी बहू का नाम आया सामने, हो रही पूछताछ
दूसरी तरफ, बिग बॉस में फैमिली वीक शुरू हो चुका है | रविवार के श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी, सुरभि राणा के भाई, दीपक ठाकुर के पिता, रोहित सुचांती की मां, करणवीर बोहरा की पत्नी-बच्चे घर में आए | ये एपिसोड काफी भावुक था | सभी अपने परिवारवालों को देखकर इमोशनल नजर आए |


