हीरा कारोबारी की हत्या में गोपी बहू का नाम आया सामने, हो रही पूछताछ
टीवी शो साथ निभाना साथिया फेम गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुवाहटी से असम पुलिस ने देवोलीना को गिरफ्तार किया। दरअसल, डायमंड मर्चेंट राजेश्वर किशोरीलाल के मर्डर केस में देवोलीना का भी हाथ शामिल होने का आरोप है। इसी वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उन्हें घाटकोपर के पेंड नगर पुलिस स्टेशन में रखा गया है जहां देवोलीना से लगातार पूछताछ की जा रही है। डायमंड मर्चेंट राजेश्वर मिसिंग थे और पिछले महीने ही उनकी डेड बॉडी पनवेल के फॉरेस्ट एरिया में मिली है।
हीरा कारोबारी राजेश्वर उदानी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने एक नेता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक चर्चित मॉडल और टीवी अभिनेत्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उदानी (57) अपने कार्यालय से 28 नवंबर को लापता हो गए थे। पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की थी। उनका मोबाइल नवी मुंबई के राबाले में होने का पता चला और उसके बाद उसका सिग्नल गायब हो गया था। लगभग एक सप्ताह बाद चार दिसंबर को पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में बदल दिया। उनके ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उदानी ने उसे पंत नगर मार्केट के पास छोड़ने के लिए कहा, जहां एक दूसरा वाहन आया और वह उसमें बैठ गए। उदानी का बुरी तरह सड़ा हुआ शव पांच दिसंबर को पाया गया था। शव पर किसी चोट का कोई निशान नहीं था और न तो ऐसा कोई कागजात मिला था, जिससे शव की पहचान की जा सके। उदानी के पुत्र ने कपड़े और जूते से उनकी पहचान की थी। जांचकर्ताओं को संदेह है कि उदानी के अपहर्ताओं ने किसी दूसरे स्थान पर उनकी हत्या की होगी और उसके बाद शव पनवेल के जंगल में फेंक दिया होगा। पुलिस जांच और कॉल डेटा रिकॉर्ड से पता चला है कि उदानी कुछेक बार में नियमित रूप से जाते थे और सचिन पवार के जरिये ग्लैमर और फिल्म इंडस्ट्री की महिलाओं के संपर्क में थे।
रोड़ साइड शॉपिंग करती है काजोल, अजय ने बताया कंजूस
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...


