Kumbh 2019

हाथियों पर फ़िल्म बनाने का सपना बॉलीवुड हीरो तुषार खन्ना

Medhaj News 7 Jan 19,22:22:36 Entertainment

चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण गृह में पिया अलबेला और प्यार तूने क्या किया फिल्म के हीरो तुषार खन्ना पहुंचे। उन्होंने हाथियों को फल खिलाए और उनके साथ मस्ती की। इस दौरान खन्ना ने कहा कि यहां आकर ऐसा लग रहा है कि हम हाथियों के घर में आ गए हों। उन्होंने बताया कि मेरी तमन्ना है कि मैं रोमांटिक फिल्म बनाऊं और यदि आगरा स्थित ताजमहल को लेकर फिल्म बने तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा। यह धरती श्रीकृष्ण भगवान की है | यहां आकर आदमी धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि हाथी अधिकांश केरल के जंगलों में पाए जाते हैं। यहां कृष्ण की जन्मभूमि में हाथी खुश दिखाई दे रहे हैं।फिल्म अभिनेता ने कहा कि हर आदमी को जीव-जंतुओं से प्यार करना चाहिए। उन्होंने इंटरनेट पर देखा था और सुना था लेकिन यहां आने पर नजारा देख कर दिल को प्रसन्नता हुई। मौका मिला तो यहां हाथियों के साथ फिल्म बनाऊंगा। हर आदमी को जीव-जंतुओं के लिए कुछ बजट निकालना चाहिए।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ख़ामोशी

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”