राजनीतिक से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सब ने अमिताभ बच्चन को बधाई दी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को देश में सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनके भारतीय सिनेमा में उनके द्वारा दमदार अभिनय करने और उनके द्वारा योगदान दिए जाने को लेकर दिया जाएगा। दादा साहेब फाल्के अवार्ड को हिंदी सिनेमा जगत का सबसे बड़ा सम्मान कहा जाता है। सदी के महानायक के इस उपलब्धि के लिए राजनीतिक से बॉलीवुड सितारों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। बधाई देन की लिस्ट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह से लेकर भारतरत्न लता मंगेशकर रजनीकांत, करण जौहर और मधुर भंडारकर ने अमिताभ बच्चन को बधाई दी है। रजनीकांत ने ट्वीट में लिखा है कि आप इस सम्मान को डिजर्व करते हैं। वहीं लता मंगेशकर ने अमिताभ बच्चन को बधाई देते हुए यह भी कहा कि उन्हें यह अवार्ड बहुत पहले मिल जाना चाहिए था। लता मंगेशकर कहती है - बहुत बहुत ख़ुशी की बात है और भी पहले मिलता तो मुझे और भी ख़ुशी होती। वह डिजर्व करते है अमिताभ बच्चन भी मेरी नजर में एक बड़े आर्टिस्ट है। वह बहुत बड़े स्टार और बहुत बड़े इंसान हैं। 76 वर्षीय अमिताभ बच्चन अभी भी भारतीय सिनेमा में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से की थी। जो उन्होंने 1970 के दशक में ‘‘जंजीर’’, ‘‘दीवार’’ और ‘‘शोले’’ जैसी फिल्मों के माध्यम से युवा पीढ़ी के गुस्से को अभिव्यक्ति दी और उन्हें ‘‘एंग्री यंग मैन’’ कहा गया। अमिताभ बच्चन ने अपने पांच दशक के करियर में कई यादगार फिल्में दीं और उन्हें चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का करिश्मा बिखेरने वाले अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे यानी टीवी पर भी खासी सफलता हासिल की।
श्री अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में हैं जिन्होंने लम्बे समय तक सिने प्रेमियों के दिलों पर राज किया है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 24, 2019
पाँच दशक में उन्होंने अनेक फ़िल्मों में अपनी अभिनय कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
उन्हें दादा साहब फाल्के सम्मान मिलने की बधाई एवं शुभकामनाएँ। @SrBachchan https://t.co/vKpXHcJbZm



