सिंगर अदनान सामी का एक ट्वीट जमकर सुर्खियां बटोर रहा
जहां एक तरफ पूरे देश में हाउडी मोदी (Howdy Modi) को लेकर चर्चा जोरों पर है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) का एक ट्वीट जमकर सुर्खियां बटोर रहा है | दरअसल, हाल ही में 'डॉटर्स डे' के मौके पर सिंगर अदनान सामी ने एक ट्वीट किया था | जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की फोटो साझा की थी | इस पर एक पाकिस्तानी यूजर ने कमेंट करते हुए कहा - आपके इस पोस्ट में पाकिस्तान के लिए नफरत को ना देखकर अच्छा लगा |
पाकिस्तानी नागरिक के इस कमेंट पर अदनान सामी (Adnan Sami) ने भी अपना रिएक्शन दिया | उस शख्स के ट्वटी को रिट्वीट करते हुए अदनान सामी (Adnan Sami) ने लिखा - मेरे प्यार भाई, मैं पाकिस्तान से बिल्कुल भी नफरत नहीं करता | मैं कर कैसे सकता हूं और मैं करूंगा क्यों | पाकिस्तान के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया इसके लिए मैं भी उनको वही प्यार वापस दे रहा हूं | मुझे उनसे नफरत है, जो खाकी और डंडे के दम पर पाकिस्तान पर राज कर रहे हैं | अदनान सामी (Adnan Sami) ने आगे कहा - मुझे उन लोगों से नफरत है, जो पाकिस्तान में हो रही इन चीजों के लिए जिम्मेदार हैं और साथ ही दुनिया के साथ भी पाकिस्तान के रिश्ते को खराब कर रहे हैं | हमारे इलाके को शांति की जरूरत है | मशहूर सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) ने 2016 में भारतीय नागरिकता ली थी, तभी से वे भारत में रह रहे हैं |





