नए साल पर सिलेंडर की कीमत में कटौती
उपभोक्ताओं को नए साल का तोहफा दिया है | सब्सिडी वाले रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है | सब्सिडी वाले रसोईं गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में सोमवार को 5.91 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गयी। एक महीने में इसकी कीमत में यह लगातार दूसरी कटौती है। देश के सबसे बड़े फ्यूल रिटेलर इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कहा कि 14.2 किलोग्राम के सब्सिडीयुक्त एलपीजी सिलेंडर की कीमत सोमवार आधी रात से दिल्ली में 494.99 रुपये होगी, जो अब तक 500.90 रुपये थी।
इससे पहले, एक दिसंबर को सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 6.52 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गयी थी | आपको बता दें कि जून से लगातार छह महीने तक इसके दाम बढ़े थे | आईओसी ने कहा कि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 120.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गयी है | अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमत कम होने तथा अमेरिकी डालर-रुपया विनिमय दर की मजबूती के चलते विपणन कंपनियों के लिए इस ईंधन के दाम में कमी की गुंजाइश बनी है | इस कटौती के बाद 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 689 रुपये होगी | इससे पहले, एक दिसंबर को बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 133 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गयी थी |












