आईडिया ने अपने प्लान में किया भरी बदलाव देगा 84 जीबी डेटा
Idea के 392 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा, 100 एसएमएस प्रति दिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (FUP लिमिट) की सुविधा मिलेगी। यह पैक 60 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसका मतलब इस रीचार्ज पैक के साथ आइडिया यूजर्स को कुल 84 जीबी डेटा दिया जाएगा। अब बात कॉलिंग सेवा की। 392 रुपये के रीचार्ज पर कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट दिए जाएंगे।
वोडाफ़ोन और आइडिया का 399 रुपये वाला पैक Reliance Jio के 399 रुपये वाले पैक से मुकाबला करेगा। रिलायंस जियो का 399 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस, Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन, प्रतिदिन 1.5 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। जियो के प्लान में वॉयस कॉलिंग की सुविधा FUP लिमिट के साथ नहीं आती है।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...








