Headline


"मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी" सुषमा स्वराज का आखरी ट्वीट

Medhaj News 7 Aug 19 , 06:01:39 Business & Economy

भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अपने आखरी ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए लिखा "आपका हार्दिक अभिनन्दन, मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।"





जम्मू-कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय उन्हें एक श्रद्धांजलि ही समझा जायेगा।उनके नाम कई कीर्तिमान है। वो भाजपा की पहली महिला मुख्यमंत्री, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, महासचिव, प्रवक्ता, विपक्ष की नेता और विदेश मंत्री के रूप में कई प्रथम पुरस्कार हैं। वह भारतीय संसद की पहली और एकमात्र महिला सांसद हैं जिन्हें 'ऑउटस्टेंडिंग पार्लीमेंटरी अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। उन्होंने चार राज्यों से 11 प्रत्यक्ष चुनाव लाडे हैं। उन्होंने चार साल तक हरियाणा में हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में काम किया।महिंद्रा कम्पनी के संस्थापक आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है की "इस दिन को देख लिया आप ने लेकिन आपको हम फिर कभी ना देख पाएँगे RIP Mother India ... आप अपने साथ एक अरब से अधिक लोगों का स्नेह रखते हैं।"





दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला के माध्यम से, पूर्व नेता के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने स्वराज को महान वक्ता के रूप में याद किया।








    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया