RBI ने घटाई रेपो रेट, EMI होगी सस्ती
RBI गवर्नर की अध्यक्षता में 5 फरवरी को शुरू हुई मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक का फैसला आ गया है।आरबीआई ने महंगाई में नरमी को देखते हुए पॉलिसी रेट्स में 0.25 फीसदी की कटौती की है। इसके बाद रेपो रेट 6.50 फीसदी से 6.25 फीसदी हो गई है। ऐसा होने पर आम लोगों के लिए बैंक से कर्ज लेना सस्ता होने और EMI घटने की उम्मीद बढ़ गई है, यानी अगस्त में लगातार चौथी बार केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट घटाई है। वहीं रिजर्व बैंक के इतिहास में पहली बार है जब गवर्नर की नियुक्ति के बाद से लगातार चार बार रेपो रेट घटाई है।
रिजर्व बैंक ने जनवरी से मार्च रिटेल महंगाई 2.8 फीसदी और अप्रैल से सितंबर के दौरान रिटेल महंगाई 3.2 से 3.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। आरबीई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) के सभी 6 सदस्यों ने ब्याज दरों पर आउटलुक सख्त (कैलिब्रेटिंग टाइटनिंग) से न्यूट्रल करने के पक्ष में वोट दिया, यानि आगे भी ब्याज दरों में कमी की गुंजाइश बनी रहेगी।


