Headline



जियो के चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज पर 50 रुपये तक डिस्काउंट

Medhaj News 2 Nov 19 , 06:01:39 Business & Economy

रिलायंस जियो ने अपने चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज पर 50 रुपये तक डिस्काउंट देने के लिए Paytm के साथ पार्टनशिप की है। 444 रुपये और 555 रुपये वाले दो जियो प्रीपेड प्लान इस ऑफर का हिस्सा हैं। डिस्काउंट केवल तभी मिलेगा जब आप पेटीएम द्वारा रीचार्ज करेंगे। अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद जब आप जियो प्रीपेड प्लान का चुनाव कर लेंगे, इसके बाद आपको प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा। 444 रुपये वाले Jio Prepaid Plan पर छूट पाने के लिए प्रोमोकोड SHUBHP44 तो वहीं 555 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान पर डिस्काउंट के लिए SHUBHP50 प्रोमोकोड का इस्तेमाल करें।





रोमोकोड अप्लाई होते ही क्रमश: 40 रुपये और 50 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। इन प्रोमोकोड को Paytm अकाउंट के साथ केवल एक ही बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। अगर आप 444 रुपये वाले प्लान के लिए प्रोमोकोड इस्तेमाल कर चुके हैं तो आप 555 रुपये वाले प्लान के लिए प्रोमोकोड को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 444 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान के साथ हर रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ 1000 नॉन-जियो मिनट्स और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। 555 रुपये वाला Jio Recharge Plan 3000 नॉन-जियो मिनट्स, 2 जीबी प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। Jio यूज़र्स को इस प्लान के साथ 84 दिनों की वैधता मिलेगी।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित