एक दिसंबर से हर गाड़ी पर फास्ट टैग लगाना अनिवार्य
बुधवार को सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने परिवहन को लेकर एक वेबसाइट की लांचिंग के कार्यक्रम में कहा कि सरकार को उम्मीद है कि नए नियम लागू होने के बाद सड़क हादसों में कमी आएगी | गडकरी ने कहा कि सरकार ने अगले पांच साल में सड़क हादसों में पचास फीसदी कमी लाने का लक्ष्य रखा है | जिसके लिए सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपए का मेगा प्लान तैयार कर रही है | इसके तहत नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे के ब्लैक स्पॉट को ठीक किया जाएगा | देशभर में 786 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं | गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर हर 50 किलोमीटर पर एक एंबुलेंस तैनात होगी | नेशनव हाइवे पर कुल साढे चार सौ एंबूलेंस तैनात की जा रही हैं |
हर जिले में सांसद की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी बोर्ड गठित होगा जो सड़क हादसों के स्पॉट का दौरा करेगी और सुझाव देगी | यही नहीं टोल बूथ पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए एक दिसंबर से हर गाड़ी पर फास्ट टैग लगाना अनिवार्य कर दिया गया है | यानि एक दिसंबर से टोल पर कैश का लैनदेन पूरी तरह से बंद हो जाएगा | परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा सड़क हादसे भारत में होते है और इन हादसों के चलते हर साल हजारों लोगो की मौत हो जाती है | साथ ही जीडीपी का दो फीसदी नुकसान भी होता है | यही वजह है कि तमाम राज्यों के साथ मशवरा करक नया कानून बनाया गया | 1 दिसंबर से सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के लेन को फास्टैग बना दिया जाएगा | गडकरी ने कहा कि अगर राज्य सरकारें भी अपने राजमार्गों को फास्टैग लेन बनाना चाहें तो केंद्र सरकार उसमें मदद के लिए तैयार है |



