रेल मंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए दी एक महत्वपूर्ण सूचना
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'मुझे यह सूचित करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि आधुनिकतम और मेक इन इंडिया के तहत बनी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का नई दिल्ली से मां वैष्णो देवी के पावन स्थल कटरा तक ट्रायल रन पूरा हो चुका है और माता के भक्तों के लिए यह ट्रेन नवरात्रों में शुरू कर दी जाएगी | यात्रियों के लिए इसे इसी नवरात्र यानी 29 सितंबर से शरू किया जा सकता है | वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से दिल्ली से कटरा का सफर महज आठ घंटे में पूरा किया जा सकेगा | अभी इस सफर को पूरा करने में 12 से 14 घंटे लगते हैं |
इससे पहले भारतीय रेलवे बोर्ड (Indian Railway Board) के चेयरमैन विनोद कुमार यादव (Vinod Kumar Yadav) ने बताया था कि दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस (Delhi-Katra Vande Bharat Express) का ट्रायल पूरा हो चुका है | यह ट्रेन नवरात्रि (Navratras) से चलाई जाएगी और तीर्थयात्रियों के लिए एक उपहार होगी | विनोद कुमार यादव ने बताया था - देश में 2022 तक 40 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी | नए विशिष्ट निर्देशों के अनुसार काम किया जा रहा है | वंदे भारत एक्प्रेस की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब है | देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है | सूत्रों के अनुसार यह ट्रेन सुबह 6:00 बजे दिल्ली से रवाना होगी अंबाला व लुधियाना होते हुए दोपहर 12:38 बजे जम्मू पहुंचेगी | दोपहर 2:00 बजे यह ट्रेन कटरा पहुंच जाएगी | शाम 3:00 बजे यह ट्रेन कटरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी |


