Headline



ट्रंप की विजिट के लिए ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Medhaj News 21 Feb 20 , 06:01:40 India

24 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे से शाम के 7:30 बजे तक खेरिया से ताजगंज तक के लोगों के मोबाइल फोन बंद रहेंगे | इन्हें मोबाइल जैमर से बंद रखा जाएगा | ट्रंप के आने से दो घंटे पहले ही जैमर काम करना शुरू कर देंगे | स्थानीय पुलिस और अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के जैमर एक साथ काम करेंगे | इसके लिए 24 से पहले ट्रॉयल भी किया जा सकता है | प्रशासन पांच घंटे के लिए इस इलाके के मोबाइल टॉवर बंद कराने पर भी विचार कर सकता है | ट्रंप के आने से एक दिन पहले फ्लीट का रिहर्सल होगा | फ्लीट के गुजरने और वापस आने तक खेरिया से ताज तक का 15 किमी का रास्ता रोका जाएगा | इससे पहले लखनऊ से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आकर पूरे रूट का जायजा ले सकते हैं | इस रूट के लोगों को 22, 23 और 24 फरवरी को परेशानी झेलनी पड़ सकती है |





आईजी आगरा रेंज ए. सतीश गणेश, मंडलायुक्त अनिल कुमार, डीएम प्रभु नारायण सिंह समेत एएसआई और सीआईएसएफ के अधिकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप की विजिट के लिए ताजमहल की सुरक्षा व्यवास्था का जायजा लिया साथ ही सुरक्षा के सभी पॉइंट्स को भी बारीकी से चेक किया | सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विमानों से भी निगरानी की जाएगी | ट्रंप की सुरक्षा के लिए सिर्फ स्थानीय स्तर पर इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं बल्कि प्रदेश और केंद्र के गृह विभाग भी कई कदम उठा रहे हैं | स्थानीय स्तर पर एक और कदम यह उठाया गया है कि शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात की जाएगी | जल्द ही एयरफोर्स हवा से निगरानी शुरू कर सकती है | अमेरिका से आई अफसरों की एडवांस टीम सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने पर काम कर रही है | आगरा में ऐसे विमान तैनात हैं जो किसी भी खतरे से पहले वार्निंग और दूर तक नजर रखने का काम करते हैं | 20 साल पहले जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आए थे | तब वायुसेना ने हवा में निगरानी की थी | माना जा रहा है कि इस बार इनका प्रयोग किया जाएगा | एंटी एयूवी डिफेंस सिस्टम ऐसा सिस्टम है जो हवा में ड्रोन जैसे मानवरहित विमान का पता चलते ही उसे निष्क्रय कर देता है | स्थानीय स्तर पर भी सुरक्षा का घेरा बढ़ा दिया गया है |





एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व ने एक टीम सफाई, सड़क मरम्मत आदि काम में लगे कर्मचारियों और मजदूरों का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार की गई है | सीएए के विरोध की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों के लिए जो प्लान बनाया था | उस पर फिर से काम शुरू किया है | इसमें शहर के 108 इलाकों में पुलिस तैनात की जाएगी | तीन दिन बाद ही बाहर से फोर्स आनी शुरु हो जाएगी | तब इसे सख्ती से लागू किया जाएगा | खेरिया से ताजगंज तक 15 किमी क्षेत्र के लोगों की छत पर अगर ईंट या पत्थर रखे हों तो लोग उन्हें खुद ही हटा लें, वरना दिक्कत में आ सकते हैं | दरअसल, दो दिन में ही 10 ड्रोन कैमरों से इन सभी छतों का जायजा लिया जाएगा | इसके बाद ये ड्रोन कैमरे 24 तक निगरानी रखेंगे |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • मैं हूँ बहता चला

    • जज़्बा

    • जीत लेंगे हम

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ