Headline



तेज गरज के साथ पड़ीं बौछारें, तापमान में गिरावट के आसार

Medhaj News 21 Feb 20 , 06:01:40 India

बिजली कड़कने की तेज आवाज के साथ कई इलाकों में बारिश की तेज बौछारें पड़ीं | शुक्रवार को महाशिवरात्रि है | इससे पहले बारिश ने फिर से ठंड बढ़ा दी है | पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ी है लेकिन बारिश से इसके लौट आने की संभावना है | बीते कुछ दिनों से तीखी धूप के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं | मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि गुरुवार देर शाम मौसम करवट ले सकता है और बारिश भी हो सकती है |





बुधवार को भी दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में बादल छाए रहे जिसने बारिश की संभावना बढ़ा दी | दिल्ली एनसीआर के इलाकों में तेज धूप के कारण तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है | इससे लोगों को हाल की कड़ाके की ठंड से राहत मिली है | शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं | शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है | हालांकि शनिवार को धूप खिलने की संभावना है | कहीं-कहीं बादल भी छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं | भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की भविष्यवाणी में बुधवार को गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई | हालांकि बुधवार को बारिश न होकर गुरुवार शाम इसकी बौछारें पड़ीं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • मैं हूँ बहता चला

    • जज़्बा

    • जीत लेंगे हम

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ