Headline



ग्रेटर नोएडा में दो स्थानों पर एंटी स्मॉग गन लगाई गई

Medhaj News 21 Feb 20 , 06:01:40 India

वायु प्रदूषण की समस्या के चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्ध नगर जनपद में एंटी स्मॉग गन लगाने के आदेश दिए हैं | जिसपर जिला प्रशासन ने गौतमबुद्ध में दो स्थानों पर एंटी स्मॉग गन लगाई है | ग्रेटर नोएडा में दो जगह पर एंटी स्मॉग गन स्थापित की गई हैं | प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एनसीआर में दूसरी जगहों पर भी एंटी स्मॉग गन लगाई जाएगी | प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए जनपद में दो स्थानों पर एंटी स्मॉग गन लगाई गई हैं | जिसमें सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया एवं गौड़ संस ग्रेटर नोएडा में इनको लगाया गया है | एंटी स्मॉग गन वातावरण में प्रदूषण को कम करने में मददगार साबित होगी | प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए अन्य स्थानों पर भी जल्द ही एंटी स्मॉग गन लगाई जाएंगी |





कैसे काम करती है ये एंटी स्मॉग गन

ये गन हवा में 50 मीटर ऊपर तक पानी के छोटे-छोटे कणों की बौछार कर पॉल्यूशन कम करेगी। एंटी स्मॉग गन एक ऐसा विशाल डिवाइस है, जो एक बड़े व्हीकल पर एक वॉटर टैंक से जु़ड़ा होता है। ये डिवाइस हवा में 50 मीटर ऊपर तक पानी की बौछार छोड़ सकता है।पानी के कण प्रदूषण के कणों से चिपक जाते हैं और पानी के साथ नीचे आ जाते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली से पहले हरियाणा में भी पराली और इंडस्ट्री के धुएं से बचने के लिए इस गन का इस्तेमाल किया गया था।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • मैं हूँ बहता चला

    • जज़्बा

    • जीत लेंगे हम

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ