Headline



लखनऊ में मेट्रो के ये हैं 6 नए कॉरिडोर

Medhaj News 21 Dec 19 , 06:01:39 India

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया और चारबाग से वसंतकुंज के बाद अब शहर के छह नए रूटों पर मेट्रो के लिए टेक्नॉफिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। शासन में शुक्रवार को इस रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन होना था लेकिन ऐन मौके पर टल गया। सूत्रों के मुताबिक, छह नए रूटों को लेकर सरकार से सहमति के संकेत मिल चुके हैं। बैठक की नई तारीख अभी तय नहीं हुई है। हालांकि, अभी तक चारबाग से वसंतकुंज मेट्रो रूट को लेकर काम कागजों से उतरकर जमीन पर शुरू नहीं हो सका है।





उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने लखनऊ में मेट्रो प्रॉजेक्ट के विस्तार का खाका खींच लिया है। इस बारे में शुक्रवार को एलडीए, यूपीएमआरसी और आवास विभाग के अधिकारियों की अहम बैठक होनी थी। तय योजना के मुताबिक, शहर में छह नए रूटों के साथ मेट्रो का करीब 100 किमी का नया कॉरिडोर डिवेलप किया जाना है। राजधानी के आउटर एरिया में यूपीएमआरसी मेट्रो लाइट पर विचार कर रहा है। इससे प्रॉजेक्ट की लागत में भी कमी आएगी। कम राइडरशिप यानी जिस रूट पर यात्री कम चल रहे होंगे, वहां तीन कोच वाली लाइट मेट्रो का विकल्प दिया गया है।

ये हैं नए कॉरिडोर

- इंदिरानगर से सिंगारनगर

- मुंशीपुलिया से अलीगंज

- हजरतगंज से चक गंजरिया

- सीजी सिटी से पीजीआई

- बंदरिया बाग से वृंदावन योजना

- दुर्गापुरी से राजाजीपुरम


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन