Headline



रुझानों में जेएमएम-गठबंधन का सरकार बनना तय

Medhaj News 23 Dec 19 , 06:01:39 India

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम चार सीटों पर सुदेश महतो की पार्टी आजसू तीन सीटों पर और अन्य तीनों सीटों पर आगे हैं। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए मतगणना जारी है। अब तक 81 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा 27 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 43 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है।





प्रारंभिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं लेकिन जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से ही पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 74 सीटों को रुझान आए हैं। जिनमें जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी को 39, भाजपा को 26, जेवीएम को 4, बसपा को दो, आजसू को 2 और सीपीआईएमएल को एक सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन