Headline



कुछ राजनीतिक दल CAA को लेकर अफवाहें फैला रहे- PM मोदी

Medhaj News 22 Dec 19 , 06:01:39 India
modi_11.png

दिल्ली की एतिहासिक रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं, लोगों की भावनाओं को भड़का रहे हैं | पीएम मोदी ने कहा - आज जो ये लोग कागज-कागज, सर्टिफिकेट-सर्टिफिकेट के नाम पर मुस्लिमों को भ्रमित कर रहे हैं, उन्हें ये याद रखना चाहिए कि हमने गरीबों की भलाई के लिए योजनाओं के लाभार्थी चुनते समय कागजों की बंदिशें नहीं लगाईं | पीएम मोदी ने कहा- CAA भारत के किसी नागरिक के लिए है ही नहीं, इस कानून देश का 130 करोड़ लोगों से कोई लेना देना नहीं है |

प्रधानमंत्री ने कहा - जो हिंदुस्तान की मिट्टी के मुसलमान हैं, इनके पुरखे मां भारती के संतान उन पर नागरिकता कानून और एनआरसी (NRC) दोनों का कुछ लेना देना नहीं है | यह सफेद झूठ है कि लोगों को डिटेंशन कैंप में भेजा जा रहा है | पीएम मोदी ने कहा - एनआरसी कांग्रेस के टाइम में आया, तब सो रहे थे क्या? हम न तो एनआरसी संसद में लेकर आए न कैबिनेट में | पीएम मोदी ने कहा - यह एक्ट उन लोगों पर लागू होगा जो बरसों से भारत में ही रह रहे हैं। किसी नए शरणार्थी को इस कानून का फायदा नहीं मिलेगा। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना की वजह से आए लोगों को सुरक्षा देने के लिए ये कानून है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन