Headline



LOC के पास भारतीय सेना की फायरिंग में 2 पाकिस्तानी कमांडो मारे गए

Medhaj News 21 Dec 19 , 06:01:39 India

लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर आज पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सुरक्षाबलों ने 2 पाकिस्तानी रेंजर्स को ढेर कर दिया | पाकिस्तान ने आज जम्मू कश्मीर में एलओसी से सटे अखनूर सेक्टर में बिना उकसावे की फायरिंग की | जिसके जवाब भारतीय सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की | इस फायरिंग में पाकिस्तानी रेंजर्स के 2 जवानों के मारे जाने की खबर हैं |





इसके अलावा पाकिस्तान ने सुंदरबनी सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में भी सीजफायर का उल्लंघन किया है | यहां भी भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया | पाकिस्तान की तरफ यहां सुबह करीब 11.30 बजे बिना उकसावे की फायरिंग की गई थी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन