Headline



RJD का आज नागरिकता कानून के विरोध में बिहार बंद

Medhaj News 21 Dec 19 , 06:01:39 India

नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से बुलाए गए बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर चक्का जाम किया गया है। जबकि, कुछ जगहों पर ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया। इसके साथ ही, दरभंगा और पटना समेत कई जगहों पर आरजेडी और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और जबरन दुकानें बंद कराई जा रही है। तो वहीं, उत्तर प्रदेश में स्थिति को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, राजधानी दिल्ली में सभी मेट्रो स्टेशन सामान्य रूप से खोल दिया गया है।





इससे पहले, शुक्रवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश धधक उठे। आगजनी और फायरिंग में बिजनौर में दो जबकि संभल, फिरोजाबाद और मेरठ में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली में जामा मस्जिद के पास लोगों ने तिरंगा लेकर विरोध मार्च निकाला। भीम आर्मी ने जंतर-मंतर तक मार्च निकाला। दरियागंज इलाके में कार में आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार छोड़ी।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन