Headline


सोनभद्र नरसंहार की घटना की नींव 1955 में ही पड़ गई थी- सीएम योगी आदित्यनाथ

Medhaj News 19 Jul 19 , 06:01:39 India

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र नरसंहार में 10 लोगों की मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर घहरा दुख जताया है | उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया | उन्होंने दो टूक कहा कि दोषियों की खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी | सीएम योगी ने सीधे-सीधे इस घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस घटना की नींव 1955 में ही पड़ गई थी, जब कांग्रेस की सरकार थी |



उत्तर प्रदेश: रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात में 11 लोगों की हत्या



सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घटना की कार्रवाई के लिए तुंरत निर्देश दिए गए और दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिन्होंने घटना के 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंप दी है | सीएम ने कहा कि इस घटना की नींव साल 1955 में तब पड़ी थी, जब तत्कालीन तहसीलदार ने आदर्श सहकारी समिति के नाम पर ग्राम समाज की जमीन दर्ज करने का गैरकानूनी काम किया |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl