शरद पवार के बयान पर शिवसेना ने दिया ये जवाब
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने पाकिस्तान (Pakistan) की तारीफ की है | जिस पर शिवसेना (Shiv Sena) ने कड़ी आपत्ति जताई है | शरद पवार ने पाकिस्तान और पाकिस्तानियों की तारीफ करते हुए मुंबई (Mumbai) में कहा - मैं पाकिस्तान दौरे पर गया जहां काफी आवभगत हुई थी | पाकिस्तानियों का भरोसा है कि भले ही वे अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत नहीं आ सकते, लेकिन भारत से आने वाले व्यक्ति को वे अपना रिश्तेदार ही मानते हैं और वैसा ही बर्ताव भी करते हैं | शरद पवार ने आगे कहा कि भारत में लोग कहते हैं कि पाकिस्तानी लोगों के साथ अन्याय हो रहा है | वे खुश नहीं है लेकिन यह सब झूठ है | इस प्रकार के बयान बिना पाकिस्तान के वास्तविक हालात देखे सिर्फ यहां राजनीतिक लाभ उठाने के लिए दिए जा रहे हैं | यहां का सत्ताधारी वर्ग राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे झूठ फैला रहा है | शरद पवार (Sharad Pawar) के पाकिस्तान (Pakistan) को लेकर दिए गए बयान पर शिवसेना (shiv sena) ने हमला बोला है | बयान पर आक्रामक शिवसेना की विधायक और प्रवक्ता मनीषा काएंदे ने बयान को निंदनीय बताते हुए कहा - पवार के नेता और कार्यकर्ता उनको छोड़ कर जा रहे हैं, उनके मन में विफलता है | ऐसे मौके पर पाकिस्तान की प्रशंसा करना कितना उचित है ? कहीं पवार के मन में ऐसा तो नहीं कि पाकिस्तान से कार्यकर्ता आयात किए जाएं?


