हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी में इन चेहरों को मिला टिकट
Medhaj News 13 Sep 19 , 06:01:39 India
हरियाणा विधानसभा चुनाव (haryana assembly elections) को लेकर सभी पार्टियां कमर कस रही हैं | दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने शुक्रवार को 7 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है | जेजेपी की ओर से की गई घोषणा के अनुसार पानीपत ग्रामीण से देवेंदर कादियान, उकालना से अनूप धनक, नौरनौंद से राम कुमार गौतम, महेंद्रगढ़ से राव रमेश, नारनौल से कमलेश सैनी, बावल से श्याम सुंदर और हाथिन से हर्ष कुमार को चुनावी मैदान में उतारा गया है |







