Headline



इस वजह से कांग्रेस महासचिव को थोड़ी देर बाद ही अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा

Medhaj News 20 Nov 19 , 06:01:39 India

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ यूपी की हर घटना पर तीखे तीर छोड़ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की एक मामले ने किरकिरी करा दी। उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी में बवाल के दौरान जमीन पर पड़े युवक का वीडियो देख उन्होंने सरकार पर लानतें बरसा दीं लेकिन दूसरे वीडियो में वही कथित 'मरणासन्न किसान' पुलिस से बचकर भागता नजर आया तो प्रियंका को थोड़ी देर बाद ही अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। ट्रांसगंगा सिटी की जमीन पर उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की टीम कब्जा लेने पहुंची तो वहां किसानों ने बवाल कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। रविवार को हुए उस वाकये पर सियासत भी गर्मा गई और प्रियंका ने एक वीडियो को सरकार पर हमले का आधार बना लिया।





इस वीडियो में एक युवक जमीन पर पड़ा हुआ था और पुलिस आंदोलनकारियों को खदेड़ रही थी। प्रियंका ने ट्वीट किया कि 'उप्र के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानों पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उनकी पुलिस का हाल देखिए। उन्नाव में किसान लाठियां खाकर अधमरा पड़ा है। उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए। जो आपके लिए अन्न उगाते हैं, उनके साथ ऐसी निर्दयता?' इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही दूसरा वीडियो भी वायरल हो गया। उसमें दिख रहा है कि युवक पुलिस की लाठियों से बचने के लिए जमीन पर पड़ा था और मौका मिलते ही उठकर दौड़ लगा दी। भाजपा नेताओं ने इस वीडियो को वायरल कर सोशल मीडिया पर प्रियंका के ट्वीट पर टिप्पणी शुरू कर दी। यह देख थोड़ी देर में ही कांग्रेस महासचिव को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?