दिल्ली सरकार ने पानी और बिजली को लेकर बड़ा एलान किया
दिल्ली (Delhi) सरकार ने शुक्रवार (22 नवंबर) को पानी और बिजली के लिए बड़ा एलान किया | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि आज से डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज नहीं लगेगा | सीएम ने कहा कि दोनों के नए कनेक्शन के लिए सिर्फ 2310 रुपए चुकाने होंगे | अब लोगों को सीवर कनेक्शन लेने के लिए डेवलपमेंट, कनेक्शन और रोड कटिंग चार्ज नहीं देना होगा | इस पर कनेक्शन, रोड कटिंग व डेवलपमेंट चार्ज करीब 15 हजार रुपये का खर्च आता था | आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में बिजली, पानी और महिलाओं के लिए योजनाओं की घोषणाएं की जा चुकी हैं | सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब हमने दिल्ली की सत्ता संभाली थी तब दिल्ली में 58 प्रतिशत स्थानों पर ही पानी की पाइप लाइन थी, लेकिन अब दिल्ली में 93 प्रतिशत स्थानों में पानी की पाइप लाइन है। जहां पर नहीं है वहां पर भी सरकार पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही है। भारतीय मानक ब्यूरो की पानी पर रिपोर्ट के विषय में सवाल करने पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं इस विषय में राजनीति नहीं करना चाहता। अगर कहीं गंदा पानी आ रहा है तो हमें बताएं, हम ठीक करा देंगे। जब हमने दिल्ली की बाग डोर संभाली थी तब 2300 से ज्यादा ऐसे थे जहां गंदा पानी आता था। अब केवल 125 बचे हैं जहां अब भी गंदे पानी की शिकायत है। हम इस बात से इनकार नहीं कर रहे। ये 70 साल की समस्या थी 5 साल के अंदर कैसे ठीक होगी। फिर भी हम प्रयासरत हैं।
Delhi CM Arvind Kejriwal: Development & Infrastructure Charge for water & sewer will not be charged from today onwards. Citizens will only have to pay Rs. 2310 for a new water or sewer connection. pic.twitter.com/1co2MJgBbK
— ANI (@ANI) November 22, 2019








