Headline



एक ने पैसा जमा किया दूसरे ने निकाला,दूसरा यह सोचकर निकालता 'मोदी जी ने डाले हैं

Medhaj News 22 Nov 19 , 06:01:39 India

मध्य प्रदेश भिंड के एक शख्स ने पीएम मोदी के चुनावी भाषणों को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया जिसके कारण अब उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | हालांकि इसमें कहीं तक बैंक की गलती भी है | दअसल, एक ही नाम वाले दो व्यक्तियों का खाता बैंक ने एक नंबर से खोल दिया | अब एक शख्स बैंक में पैसे जमा करता रहा और दूसरा जाकर उसे निकाल लेता था | ये पूरा मामला भिंड के आलमपुर में स्थित एसबीआई (SBI) बैंक की एक शाखा का है | आलमपुर कस्बे से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम रूरई निवासी हुकुम सिंह कुशवाहा अधिक पढ़ा लिखा नहीं है वह अपना परिवार पालने के लिए हरियाणा में गोलगप्पे का ठेला लगाता है | वर्ष 2016 में उसने आलमपुर स्थित एसबीई बैंक में अपना खाता खुलवाया था | इसके दो साल बाद ही दबोह के पास स्थित ग्राम रोनी निवासी हुकुम सिंह बघेल ने भी इसी शाखा में अपना खाता खुलवाया | बैंक की लापरवाही के चलते दोनों व्यक्तियों को एक ही खाता नंबर दे दिया गया |





हुकुम सिंह कुशवाहा खाता खुलवाकर अपना रोजगार करने हरियाणा चला गया | जब भी वह घर आता तो अपनी कमाई से बचाए हुए पैसे खाते में जमा करवा आता | उधर, रोनी निवासी हुकुम सिंह बघेल बैंक पहुचकर पैसे निकाल लेता | हुकुम सिंह कुशवाहा ने बताया कि वह एक प्लॉट लेने की तैयारी कर रहा था | इसी सिलसिले में 16 अक्टूबर को उसने बैंक जाकर अपने खाते की स्थिति देखी तो दंग रह गया | हुकुम सिंह के मुताबिक उसने खाते में 1 लाख 40 हजार रुपये जमा कराए थे जिसमें केवल अब 35 हजार 400 रुपये बचे हैं |





बैंक मैनेजर और वहां के बाबुओं से उसने इस बात की शिकायत भी की लेकिन बैंक के स्टाफ ने उसकी कोई बात नहीं सुनी और बात को दबाने का प्रयास किया | वहीं जब दूसरे खाता धारक रोनी निवासी हुकुम सिंह बघेल से बात की गई तो उसने कहा कि मैंने अपने खाते से पैसे निकाले हैं | मैं पैसे वापस क्यों करूंगा | उसने कहा कि मुझे लगाता था कि पैसे मोदी सरकार ने खाते में डलवाए हैं | इसलिए मैंने पैसे निकालकर खर्च कर दिेए | बैंक प्रबंधक राजेश सोनकर ने कहा कि उन्होंने हुकुम सिंह कुशवाह को उसके पैसे वापस दिलवाने का भरोसा दिया है | अब देखना यह होगा कि क्या एक गरीब व्यक्ति के पैसे वापिस आते हैं या वह बैंक के चक्कर ही लगाता रह जाएगा |


    Comments

    • Medhaj News
      Updated - 2019-11-22 17:07:46
      Commented by :Anil Kumar

      Hilariously shocking.how can a bank do such kind of mistakes.


    • Load More

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?