बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना नहीं होने पर लोगों का हंगामा
बिहार के 12 जिलों में बाढ़ का कहर अब भी जारी है | लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं | इस बीच रविवार को एक बार फिर कोसी के जलस्तर में वृद्धि देखी गई | कई नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं | वहीं, बाढ़ के मद्देनजर पीड़ितों के लिए बनाए गए कम्यूनिटी किचन में खाना नहीं होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया | कटिहार के कदवा में खाने नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई | वहीं, एक बाढ़ पीड़िता ने कहा कि मंत्री नहीं आते हैं तो खाने के लिए नहीं दिया जाता है | तीन दिन से खाने को नहीं मिला है |
आज मंत्री आए हैं तो सबको खाना खिलाया गया है | मुख्यमंत्री आते हैं तो खाना बनता है लेकिन खाने के लिए थाली नहीं दिया जाता है | झगड़ा करने पड़ थाली दिया गया | थाली लेकर घर जा रहे हैं | वहीं, रविवार को कटिहार पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की | नीतीश कुमार खुद किचन और दवा वितरण का जायजा लिया | लोगों जिला प्रशासन के द्वारा सरकारी राहत सहायता और सुविधा नहीं मिलने की शिकायतें की | सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पूनम कुमारी को तलब किया और कई आवश्यक निर्देश दिए |



