क्या समय के साथ बदलाव जरुरी ?
एक वक़्त था जब 1998 में कोडक में 1,70,000 कर्मचारी काम करते थे और वो दुनिया का 85% फ़ोटो पेपर और रील बेचते थे..चंद सालों में ही डिजिटल फोटोग्राफी ने उनको बाज़ार से बाहर कर दिया। HMT (घडी),बजाज (स्कूटर),DYNORA (टीवी),मर्फी (रेडियो), नोकिया (मोबाइल), राजदूत (बाईक),अम्बेसडर (कार) इन सभी की गुणवक्ता में कोई कमी नहीं थी फिर भी बाजार से बाहर हो गए! क्योकि उन्होंने समय के साथ बदलाव नहीं किया। आने वाले 10 सालों में दुनिया पूरी तरह बदल जायेगी और आज चलने वाले 70 से 90% उद्योग बंद हो जायेंगे। उबेर ओला सिर्फ एक सॉफ्टवेयर है। उनकी अपनी खुद की एक भी कार नहीं इसके बावजूद वो दुनिया की सबसे बड़ी टैक्सी कंपनी है। Airbnb दुनिया की सबसे बड़ी होटल कंपनी है, जब कि उनके पास अपना खुद का एक भी होटल नहीं है। paytm, ओला, उबर,oyo जैसे अनेक उदाहरण हैं। US में अब युवा वकीलों के लिए कोई काम नहीं बचा है, क्यों कि IBM Watson नामक सॉफ्टवेयर पल भर में ज़्यादा बेहतर लीगल एडवाइस दे देता है। अगले 10 साल में US के 90% वकील बेरोजगार हो जायेंगे... जो 10% बचेंगे |
Watson नामक सॉफ्टवेयर मनुष्य की तुलना में कैंसर का Diagnosis 4 गुना ज़्यादा गुणवत्ता से करता है। 2030 तक कंप्यूटर मनुष्य से ज़्यादा ज्ञानी हो जाएगा।अगले 10 सालों में दुनिया भर की सड़कों से 90% कार गायब हो जायेंगी,जो बचेंगी वो या तो इलेक्ट्रिक कार होंगी या फिर सडकें खाली होंगी, पेट्रोल की खपत 90% घट जायेगी,सारे अरब देश दिवालिया हो जाने की संभावना है। आप उबेर जैसे एक सॉफ्टवेयर से कार मंगाएंगे और कुछ ही क्षणों में एक ड्राइवर लेस कार आपके दरवाज़े पे खड़ी होगी उसे यदि आप किसी के साथ शेयर कर लेंगे तो वो ride आपकी बाइक से भी सस्ती पड़ेगी। कार के ड्राइवर लैस होने के कारण 99% एक्सीडेंट होने बंद हो जायेंगे इस से कार इन्सोरैंस नामक धन्धा बंद हो जाएगा। ड्राईवर जैसा कोई रोज़गार धरती पे नहीं बचेगा। जब शहरों और सड़कों से 90% कार गायब हो जायेंगी, तो ट्रैफिक और पार्किंग जैसी समस्याएं स्वतः समाप्त हो जायेंगी क्योंकि एक कार आज की 20 कार के बराबर होगी।आज से 5 या 10 साल पहले ऐसी कोई ऐसी जगह नहीं होती थी जहां पीसीओ न हो। फिर जब सब की जेब में मोबाइल फोन आ गया, तो पीसीओ बंद होने लगे.. फिर उन सब पीसीओ वालों ने फोन का रिचार्ज बेचना शुरू कर दिया। अब तो रिचार्ज भी ऑन लाइन होने लगा है। अब सब Paytm से हो जाता है अब तो लोग रेल का टिकट भी अपने फोन से ही बुक कराने लगे हैं अब पैसे का लेनदेन भी बदल रहा है | Currency अब धीरे धीरे प्लास्टिक मनी में और डिजिटल हों रही है।-----ArYa



