Headline



NRC को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान

Medhaj News 20 Dec 19 , 06:01:39 India

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनआरसी को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि एनआरसी बिहार में लागू नहीं होगा। इससे पहले देशभर में नागरिकता (संशोधित) कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर नीतीश कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि बिहार में जनता दल यूनाइटेड नीत एनडीए सरकार में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित हैं।





बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा था कि मैं गारंटी लेता हूं कि अल्पसंख्यक समुदाय के साथ कुछ गलत या उनको उपेक्षित नहीं किया जा सकता जब तक हम शासन में हैं। नीतीश कुमार ने विपक्षी पार्टियों की आलोचना करते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यकों के बीच भ्रम फैला रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा था कि विपक्षी पार्टियां अल्पसंख्यकों को उकसाकर अपनी नीयत में कभी सफल नहीं हो पाएंगी।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन