उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश , तीन लोगों की मौत
उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया | इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई | यह हेलीकॉप्टर देहरादून से राशन लेकर उड़ा था और मोलड़ी से अराकोट जा रहा था | तभी उत्तरकाशी पहुंचने पर यह क्रैश हो गया | हादसे के वक्त इसमें पायलट, को-पायलट और एसडीआरएफ के जवान सहित तीन लोग सवार थे | जानकारी के मुताबिक राहत और बचाव कार्य में जुटा यह हेलीकॉप्टर अचानक बिजली के तारों में उलझकर गिर गया |
क्रैश हुआ हैलिकॉप्टर हैरिटेज एविएशन का था जिसे राहत और बचाव कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था | आप को बता दे कि उत्तराखंड के कई इलाकों में भीषण बाढ़ आ चुकी है | ऐसे में एनडीआरएफ और सेना के जवान जहां राहत कार्य कर रहे हैं | वहीं हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है |







