आरोपी चिन्मयानंद की देर से गिरफ्तारी होने पर प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना
लॉ स्टूडेंट (Law Student) के यौन शोषण (Sexual Harassment Case) मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है | रेप के आरोपी चिन्मयानंद की देर से गिरफ्तारी होने पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है | उन्होंने ट्वीट कर कहा - बीजेपी सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को यह न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूंगी, तब तक सरकार कोई एक्शन नहीं लेती | यह जनता, पत्रकारिता की ताकत थी कि SIT को बीजेपी नेता चिन्मयानन्द को गिरफ्तार करना पड़ा |
आपको बता दे की पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) की टीम ने बीजेपी नेता चिन्मयानंद (Chinmayanand) को शुक्रवार को उनके आश्रम से गिरफ्तार किया था | इसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट कराकर एसआईटी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया |
उधर चिन्मयानंद की वकील पूजा सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि चिन्मयानंद को घर से ही गिरफ्तार किया गया है | उन्होंने कहा कि एसआईटी की ओर से अभी तक एफआईआर की कॉपी या फिर अन्य कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है | वकील ने बताया कि एसआईटी ओर से उनके एक परिजन से अरेस्ट मेमो पर साइन कराया गया था, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई | बीते सोमवार को पीड़ित छात्रा का 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज करवाया गया था | उसके बाद से ही पीड़िता आरोपी चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रही थी | पीड़िता ने बुधवार को चिन्मयानंद की गिरफ्तारी न होने की सूरत में आत्मदाह की धमकी दी थी |

