10वीं पास के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड ने नविक के पदों पर वैकेंसी निकाली
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नविक के पदों पर वैकेंसी निकाली है | इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2019 से शुरू होगी | योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 8 नवंबर 2019 या उससे पहले तक नाविक पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं | उम्मीदवार को इस पोस्ट के लिए ऑफिशियिल वेबसाइट www.joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर पहले अच्छी तरह नोटिफिकेशन पढ़ और फटाफट अप्लाई कर दें | इन पदों की खासियत ये है कि इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम एजुकेशन होनी चाहिए |
इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए | इसके साथ ही 50 फीसदी अंक होने चाहिए | इसमें से 5 फीसद की छूट एससी, एसटी उम्मीदवारों व नेशनल लेवल तक खेलों में 1st, 2nd और 3rd स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को दी जाएगी | उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए | वहीं अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष है. आयु की गणना 1 अप्रैल, 2020 तक की जाएगी | सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को बेसिक 21,700 सैलरी दी जाएगी | वहींं एलटीसी समेत अन्य अलाउंस सैलरी में ऐड की जाएगी |


