भारतीय सेना की पाकिस्तान पर तीसरी सबसे बड़ी कार्रवाई
भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान और आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है | भारतीय सेना ने पीओके में स्थित कई आतंकी कैंपों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की कई पोस्ट भी नुकसान पहुंचा | भारतीय सेना ने यह कार्रवाई पाकिस्तन द्वारा किए जा रहे सीजफार उल्लंघन और आतंकी घुसपैठ के जवाब में की है | हाल फिलहाल भारतीय सेना के द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) और बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर की गई भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक (AIR Strike) के बाद यह तीसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है | तंगधार (tangdhar) सेक्टर से सटे पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी कैंपों पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है |
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय सेना ( Indian Army) ने आतंकी घुसपैठ के जवाब में यहा कार्रवाई की है | भारतीय सेना ने आर्टिलरी गन से हमला किया है | पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है रात से भी पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए कुपवाड़ा और कठुआ सेक्टर में भारी गोलीबारी की है | कुपवाड़ा पाकिस्तानी गोलीबारी में 2 जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक नागरिक की मौत हुई है | गोलीबारी में 3 भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं |


